जयपुर। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मैच आज 18 अगस्त को हरारे में खेला जायेगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.45 मिनट से शुरु होगा।
बता दें की इस सीरीज में टीम के कई खिलाडियों को आराम दिया गया है। भारत के एल राहुल की कप्तानी में यह वनडे सीरीज खेलने वाली है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए पर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाडी मौजूद नहीं होंगे। वहीं चोट के चलते लंबे वक्त से मैदान से दूर चल रहे तेज गेंदबाज दीपक चहार जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली सीरीज से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
तीन वनडे सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को खेला जायेगा। वहीं, दूसरा वनडे 20 और तीसरा वनडे 22 अगस्त को खेला जायेगा। वनडे सीरीज के सभी मैच हरारे क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।भारत और जिम्बाब्वे सीरीज के मैच भारतीय समायाुनसार दोपहर 12.45 बजे से शुरु होंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाले वनडे मैचों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों द्वारा किया जाएगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम.
के एल राहुल (कप्तान) , शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर