Bundi:एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान के प्रदेश व्यापी आह्वान पर अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल शुरू
संवाददाता शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी 1मई । एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान यह प्रदेश व्यापी आह्वान पर 1 मई सोमवार से हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर धरना लगाकर एलएचवी , एएनएम , बीएचएस फीमेल ने अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी है । सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक , संयुक्त महासंघ जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा ने कुमकुम का तिलक लगाकर व माला पहना कर धरने पर बिठाया । उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने हमारी कई सालों से चली आ रही पदनाम परिवर्तन , 3600 ग्रेड पे व 1480 उप स्वास्थ्य केंद्रों की वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं की है । इन्हीं मांगों को लेकर 1 मई मजदूर दिवस से पूरे प्रदेश भर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने प्रत्येक जिले पर सामूहिक हड़ताल पर रहते हुए धरना शुरू किया गया है । उन्होंने बताया कि हमारी सभी मांगें जायज है फिर भी सरकार इन मांगों को पूरा नहीं कर रही है जिससे प्रदेशभर की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है । इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से कई बार वार्ता भी हो चुकी है किंतु उचित आश्वासन नहीं मिला । इस कारण से प्रदेश की सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को हड़ताल पर उतरना पड़ा । धरने पर बैठने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मेहंदी लगाकर अपने हाथों पर मांगों को प्रदर्शित किया धरने को जिला प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो , अध्यक्ष सोनाली गुप्ता , अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ संरक्षक नेता पुरुषोत्तम लाल पारीक , कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा ने भी संबोधित किया । धरने पर पोनम्मा , सुखविंदर ,कमला सेन , शबनम आरा , रमा बैरागी , बलविंदर कौर , संतोष प्रतिहार , सलमा बानो , उर्मिला , रेहाना , माया बैरागी , अमिता , रमा वैष्णव , अंजू शर्मा , सहित एएनएम , एलएचवी बीएचएस फीमेल शामिल रही ।