Kota: सम्पूर्ण राजस्थान के कारागृह कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
वेतन विसंगतियों को लेकर जेल प्रहरीयो ने अनिश्चितकालीन अन्न का त्याग कर बैठे हे धरने पर
कोटा 17 जनवरी, राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महांसघ लोकतांत्रिक कोटा जिला अध्यक्ष रामरतन सामरिया सचिव महेश मीणा ने केन्द्रीय कारागृह कोटा धरना स्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों से उनकी मागों की जानकारी ली सभी मागें जायज हैं| जेल कर्मचारियों की सभी मागें पूर्ण करने हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन देकर कारागृह के कर्मचारियों की मागें पूर्ण कर कारागृह के कर्मचारियों को खुशी व राहत दे । कोटा जेल मे 122 कर्मचारी कार्यरत है जो सभी धरना स्थल पर 13.1.2023 से आज पाच दिन हो गये| अन्न त्यागने के कारण 35कर्मचारियों की तबीयत अधिक खराब होने के कारण कोटा के एम बी एस हॉस्पिटल मे भर्ती है और 6कर्मचारियों की धरना स्थल पर बोतल चढ़ी हुई है धरना स्थल पर कर्मचारियों मे उग्र आक्रोश है उनकी ग्रेड पे को लेकर ।
रामरतन सामरिया ने जेल कर्मचारियों को विश्वास दिलाते कहा की प्रदेश सुरज प्रकाश टाक प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महांसघ लोकतांत्रिक जयपुर के द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांगे पूरी करवाने का पुरा प्रयास करेंगे ।