भारत की सुप्रसिद स्वंयसेवी संस्था सेवा भारती दिल्ली द्वारा संचालित होता है - प्रबंधक औंकार नाथ मिश्र
दिल्ली, विद्यालय सेवा भारती सेवा धाम विद्या मंदिर के प्रबंधक ओंकार नाथ मिश्र ने अतुल्य संसार के संवादाता दीपचंद शर्मा को एक वक्तव्य में बताया कि उक्त विधालय मंडोली में स्थित है। यह विद्यालय भारत की सुप्रसिद्ध स्वयंसेवी संस्था सेवा भारती दिल्ली द्वारा संचालित होता है। इस विद्यालय में पूरे भारतवर्ष के 17 प्रांतों से 299 विद्यार्थी, नि:शुल्क आवासीय सुविधा के साथ, कक्षा 6 से 12वीं तक की गुणवत्ता परक शिक्षा सीबीएसई बोर्ड के तहत ग्रहण करते हैं। यह विद्यालय सन् 1988 से लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है।
इस विद्यालय का वार्षिकोत्सव 29 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से सुनिश्चित किया गया है। प्रबन्धक औंकार नाथ मिश्र दिल्ली में रहते हैं वह मूलनिवासी सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में विद्युत अभियन्ता के रूप में सेवानिवृत है। मिश्र गत 35 वर्षो से राष्टीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक है । प्रबंधक मिश्र तृतीय वर्ष शिक्षित, दिल्ली में संघ के विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रांत में प्रांत बौद्धिक टोली के सदस्य रहे। वे वर्तमान समय में सन 2020 से सेवानिवृति के पश्चात, सेवा भारती सेवा धाम विधा मंदिर में प्रबन्धक का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।