भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा, धवन और गिल ने लगाई हाॅफ सेंचुरी

हरारे में तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भारत ने गुरुवार को जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया। 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, शुभमन गिल और शिखर धवन ने 192 रनों की नाबाद साझेदारी करके भारत को 30.5 ओवर में घर ले लिया। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्द्धशतक जड़े जिससे भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इससे पहले अक्षर पटेल और दीपक चाहर ने तीन-तीन विकेट लिए जिससे भारत ने जिम्बाब्वे को हरारे में पहले वनडे में 40.3 ओवर में 189 रन पर समेट दिया। अक्षर ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि चाहर ने लंबे समय के अंतराल के बाद टीम में वापसी की। उन्होंने भी 27 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी तीन विकेट लिए।

जिम्बाब्वे के लिए कप्तान रेजिस चकाबवा ने 35 रन की पारी खेली जबकि रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस ने भी क्रमश: 34 और 33 रन की पारी खेली। केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला वनडे मैच जीतने के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जिम्बा्ब्वे दौरे से कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है और इसलिए इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों बता दें कि वनडे अंतर्राष्ट्र्रीय क्रिकेट में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2013 से एक भी मैच नहीं हारा है। अब तक खेले गए 13 मैचों में जिम्बाब्वे को ही टीम को हार झेलनी पड़ी है। टीम इंडिया के लिए एक रिकॉर्ड है कि टीम एक देश के खिलाफ लगातार इतने वनडे मैच जीतने में सफल रही है।