India vs England 2nd Test: रोहित -राहुल ने दी अच्छी शुरूआत, ब्रॉड के बिना उतरी मेजबान टीम

जयपुर। आज गुरुवार को लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैण्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सुबह हल्की बारिश के कारण खेल शुरू होने में 15 मिनट की देरी हुई।
इस मैच में भारत की तरफ से एक बदलाव किया हैं वहीं, मेजबान टीम की तरफ से तीन बदलाव देखने को मिले हैं। भारत के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर हैमसस्ट्रिंग की चोट के कारण बहार हो गये और उनकी जगह तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को प्लेइंग में जगह दी गई है। वहीं, इंग्लैण्ड की अपने प्रमुख तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के बिना खेल रही है। उनकी जगह मार्क वुड टीम में खेल रहे हैं। इसके अलावा ऊपर के क्रम में दो बदलावों में, हसीब हमीद ने ज़ाक क्रॉली की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे और ऑलराउंडर मोइन अली डैन लॉरेंस के स्थान पर आये हैं।
जेम्स एंडरसन और करन ने की गेंदबाजी की शुरूआत
इंग्लैंड के रिकॉर्ड विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन और आउराउंडर सैम करन ने मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी आक्रमण की शुरूआत की है। वहीं भारत ने समाचार लिखे जाने तक 46 रन बिना किसी विकेट के ​बना लिये हैं। 18.4 ओवर होने के बाद खेल को बारिश की वजह से रोक दिया गया है। रोहित शर्मा अपनी 35 रनों की पारी में अब तक 6 चौके लगा चुके हैं। वहीं के एल राहुल 10 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, हसीब हमीद, जो रूट (सी), जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (डब्ल्यू), मोइन अली, सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज