जयपुर। भारत और साउथ अफ्रीका की बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है। भारत की टीम अपनी पहली पारी में 327 रन बनाकर आउट हो चुकी है। तीसरे दिन के लंच होने तक भारत ने अफ्रीका का पहला विकेट झटक लिया है।
पहले बल्लेबाजी करने आयी भारतीय टीम के शीर्षक्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया। ओपनर केलए राहुल और मयंक अग्रवाल ने 117 रन जोड़े। मयंक अग्रवाल 60 रन बनाकर आउट हुए वहीं केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 260 गेंदों का सामना करते हुए 123 रन बनाये। भारत ने पहले दिन 272 रन बनाये। दुसरे दिन का खेल बरसात की भेंट चढ़ गया।
तीसरे दिन ढ़ही बल्लेबाजी
तीसरे दिन बल्लेबाजी करने आयी भारतीय टीम के अंतिम सात विकेट मात्र 55 रन जोड़कर आउट हो गये। भारतीय टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। भारत का चौथ विकेट 278 रन पर केएल राहुल के रूप में आउट हुआ। इसके बाद आंजिक्य रहाणे 48 रन बनाकर आउट हुए तब टीम का स्कोर 291 रन था। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत, अश्विन, शादुर्ल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीप बुमराह क्रमश: 8,4,4,8 और 14 रन बनाकर आउट हो गये।
लुंगी एनगिडी ने छह विकेट चटकाए
साउथ अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने 6 विकेट चटकाये। वहीं, कगिसो रबाड़ा ने तीन विकेट लिये।
बुमराह ने दिलाई पहली सफलता
साउथ अफ्रीका भी शुरूआत अच्छी नहीं रही। बुमराह ने जल्द ही भारत को पहली सफलता दिला दी। ओपनर डीन एल्गर ने पहले ही ओवर में आउट होकर पैवेलियन लौट गये ।