India vs Sri Lanka दूसरा वनडे आज, ये दिग्गज खिलाड़ी बना सकते हैं नया रिकॉर्ड

जयपुर।(मनोज गुर्जर) शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौर पर है। भारतीय टीम ने इस दौर का अगाज शानदार जीत के साथ किया है। आज तीन वनडे सीरीज का दूसरा वनडे खेला जायेगा। भारतीय समयानुसार मैच आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस मैच में दो भारतीय खिलाड़ी नये रिकॉर्ड बना सकते हैं।

कुलदीप यादव तोड़ सकते हैं बुमराह का रिकार्ड
बाएं हाथ के ​स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव इस मैच में यॉर्कर मैन जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बुमराह ने अभी तक 108 विकेट लिये हैं, वहीं कुलदीप यादव अब तक 107 विकेट लेकर बुमराह की बराबरी करने से मात्र एक विकेट पीछे हैं। इसके अलावा अगर आज के मैच में कुलदीप यादव तीन विकेट लेते हैं वे युवराज सिंह की बराबरी कर लेंगे जिन्होंने वनडे में 110 विकेट लिए है

यजुवेंद्र चहल के पास विकेटों का शतक पूरा का मौका
यादव के बाद युजवेंद्र चहल दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। चहल अब तक 55 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 94 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
अगर चहल आज अपने 100 विकेट पुरा करते हैं तो वे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। शमी के नाम भारत में सबसे तेज 100 विकेट पूरा करने का रिकॉर्ड दर्ज है। शमी ने 55 में मैचों में 100 विकेट का आंकड़ा छूआ था,वहीं आज चहल का भी 55 वां मैच है। इसके अलावा अगर चहल आज पांच विकेट चटकाते हैं तो वे अंतराष्ट्रीय वनडे में एक पारी में पांच विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह के भारतीय स्पिन रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। हरभजन ये कारानामा 55 मैचों में तीन बार कर चुके हैं, वहीं चहल ये कारनाम 2 बार कर चुके हैं।