IND VS SA : सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, वनडे सीरीज का फाइनल आज

जयपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा। मैच भारतीय समायानुसार 1.30 बजे शुरू होगा। फिलहाल यह सीरीज 1—1 से बराबर है। मुकाबले से पहले पिच और मौसम को लेकर फैंस के बीच सवाल है । आखिरी वनडे मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है । फैंस के लिए अच्छी ख़बर नहीं है क्योंकि बारिश मजा किरकिरा कर सकती है ।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश की आशंका है। बारिश मैच में खलल डाल सकती है। दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते इसके रद्द होने की संभावना है।

मौसम के मिजाज की बात करें तो तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हुमेडिटी 35 से 40 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। साथ ही सात किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।आपको बता दें कि अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है । ऐसा इसलिए है क्योंकि बादल छाए हुए हैं । यहां मार्च 2019 के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला गया ।

मैदान पर औसत स्कोर 259 रन रहा है। बल्लेबाजों के लिए यह चिप कम मददगारी है। हालांकि अधिकतर टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं। पिछले तीन वनडे का रिकॉर्ड देखे तो मैचों में जिस टीम ने पहले बल्लेबाजी की जीत उसी की हुई । दोनों ही टीमों का गेंदबाजी आक्रामण मजबूत है तो नई दिल्ली की पिच पर अगर क्रिकेट एक्शन होगा तो एक रोमांचक मैच जरूर देखने को मिलेगा।