भारत 1983 विश्वकप किस्मत से जीता,कोई भी खिलाडी प्रभावशाली नहीं खेला: एंडी रॉबर्ट्स

जयपुर। भारत ने 1983 के फाइनल मैच में  वेस्टइंडीज को हराकर पहला विश्वकप जीत था। भारत की इस जीत पर  वेस्टइंडीज  के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने अजीबोगरीब बयान दिया है। रॉबर्ट्स का का मानना है कि भारत ने अपनी अच्छी किस्मत से  1983 में विश्व कप जीता था। भारतीय टीम का कोई भी​ खिलाडी उन्हें प्रभावित नहीं कर पाया था।  बता दें कि रॉबर्ट्स, जिन्हें आधुनिक वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाजी का जनक माना जाता है, ने 1975 और 1979 में वेस्टइंडीज के साथ दो बार विश्व कप जीता। हालांकि, रॉबर्ट्स और वेस्टइंडीज 1983 में अपने खिताब का बचाव करने में असफल रहा और फाइनल में भारत से हार गया। कपिल देव की अगुवाई वाली टीम ने 1983 में इवेंट के दौरान वेस्टइंडीज को एक बार नहीं, बल्कि दो बार हराया। लेकिन  रॉबर्ट्स ने कहा कि फाइनल में किसी भी भारतीय क्रिकेटर ने उन्हें प्रभावित नहीं किया।


"रॉबर्ट्स ने कहा स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा कि "हम फॉर्म में थे, लेकिन ख़राब खेल के कारण मैच हार गये। यह 1983 में भारत की किस्मत ही थी। हम 1983 में दो गेम हार गए और दोनों भारत से हार गए। और फिर, पाँच या छह महीने बाद, हमने भारत को 6-0 से हराया। तो, यह बस वही खेल था। 180 के करीब आउट होने के बाद भाग्य ने भारत का साथ दिया। हम हारे नहीं थे। हम बस खेल हार गए। 

उन्होनें कहा कि "बल्लेबाजों में, मैं किसी से विशेष रूप से प्रभावित नहीं था। किसी ने भी अर्धशतक नहीं बनाया। गेंदबाजों में, किसी ने भी 4 या 5 विकेट नहीं लिये।  इसलिए, मैं विशेष रूप से प्रभावित नहीं हुआ। बल्लेबाज तब प्रभावित करते हैं जब आप एक उच्च गुणवत्ता वाली पारी खेलें। और भारत से किसी ने भी ऐसा नहीं किया।" मैच के निर्णायक मोड़ पर बोलते हुए रॉबर्ट्स ने जोर देकर कहा कि विवियन रिचर्ड्स के आउट होने से खेल उनकी पकड़ से बाहर हो गया।