भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, रोहित मयंक ने दी अच्छी शुरुआत

जयपुर। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आज पंजाब स्टेडियम में खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। समचार लिखे जाने तक भारत में 2 विकेट के नुसान पर रन 162 बना लिये हैं।

रोहित मंयक ने दी अच्छी शुरूआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और मंयक अग्रवाल ने सदी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। भारत का पहले विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा। रोहित शर्मा ने 6 चौकों की मदद से 28 गेंदो पर 29 रन बनाये। अच्छी शुरूआत के बाद रोहित शर्मा एक बड़ी पारी खेलने से चूक गये। दूसरे बल्लेबाज के रूप में मंयक अग्रावाल आउट हुए जिन्होंने 49 गेंदो पर 33 रनों की पारी खेली। इस समय पर भारत का स्कोर 80 रन था।

हनुमा बिहारी का अर्द्धशतक
समचार ​लिखे जाने तक हनुमा बिहारी और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद थे। हनुमा बिहारी ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए अपना अर्द्धशतक पुरा किया। हनुमा बिहारी 54 रनों के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। वहीं विराट कोहली 40 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
श्रीलंका की तरफ से Lahiru Kumara और Lasith Embuldeniya ने एक एक विकेट अपने नाम किया। लाहिरू कुमारा ने कप्तान रोहित शर्मा ने आउट किय वहीं मंयक अग्रवाल को Lasith Embuldeniya ने पैवेलियन का रास्ता दिखाया।

विराट कोहली से से शतक की उम्मीद
पूर्व कप्तान विराट कोहली से सबकी उम्मीद कि वे इस मैच में शतक लगाकर काफी दिनो से चल रहे सूखे को खत्म करेंगे।