भारतीय स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी अमर शहीद अशफाकुल्लाह खां की पुण्य तिथि मनायी


भारतीय स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी अमर शहीद अशफाकुल्लाह खां की पुण्य तिथि मनायी

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान


कोटा 19 दिसंबर, 
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी अमर शहीद अशफाकुल्लाह खां की पुण्य तिथि पर मुफ्ती अख़्तर हुसैन उर्दू कॉलेज विज्ञान नगर कोटा में जलसा खिराजे अकीदत अयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि मुफ्ती शमीम अशरफ ने कहा कि अशफाकुल्लाह खां ने असहयोग आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई ब्रिटिश शासन को झुकने पर मजबूर कर दिया उन्होंने 1924 में हिंदुस्तान रिपब्लिक असोशियासन का गठन किया और हिंदुस्तान की आज़ादी के लिए फांसी के फंदे पर सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है ज़ोर कितना बाजू ए कातिल में है पढ़ते हुए चढ़ गए ऐसे वीर बहादुर को सलामे अकीदत पेश करते हैं सलीम भारती ने कहा कि हम भारत वासी सदेव उनके बलिदान को भूला नहीं पाएंगे मौलाना सादिर हुसैन अखलाक अहमद अब्दुल वहीद आदि ने संबोधित किया और मुल्क में अमन सुकून की दुआ की गई