जयपुर। हाल ही भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतकर वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने आखिरी वनडे मैच के तहत बीते दिन 13 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत के एक बड़े हीरो शुभमन गिल ने अपना पहला वनडे शतक लगाया और गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने भारतीय खिलाडियों ने जमकर जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
खिलाडियों के डांस का वीडियो उपकप्तान शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें ईशान किशन, शुभमन गिल, कुलदीप यादव शिखर धवन के साथ अन्य साथी खिलाडी बाॅलीवुड के काला चश्मा पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शरूआत कैमरा ऑन होते ही कप्तान केएल राहुल और शिखर धवन अपने हाथों की शटर को कैमरे के ऊपर से हटाते हैं। और ईशान किशन के शानदार स्टेप के साथ डांस शुरू होता है।
बता दें कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जिम्बाब्वे दौरे पर केएल राहुल की अगुवाई में लगातार चैथी वनडे सीरीज अपने नाम की है। इस सीरीज में युवा खिलाडियों को मौका दिया गया जिसकी जिम्मेदारी उन्होनें खूब निभाई। लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे दीपक चाहर ने भी इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके अपनी लय हासिल कर ली है। जो कि विश्वकप के लिहाज से भारत के लिए अच्छा संकेत है।