जयपुर। एशिया कप 2022 में सुपर 4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। आज भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होने वाली है । सुपर 4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान से हारने के बाद भारत के लिए यह मुकाबला अहम होने वाला है। यह मैच शाम 7.30 दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। भारत बनाम श्रीलंका मैच का प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप की जायेगी।
वहीं, विपक्षी टीम श्रीलंका ने सुपर 4राउंड की शुरूआत जीत के साथ की है। श्रीलंका ने अपने पहले सुपर 4 मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ हार मिलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के कुछ फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं। पहले दो मैचों में खराब प्रदर्शन करने वाले चहल को टीम में जगह दी गई। वहीं, दीपक हुड्डा को टीम में शामिल करने के बाद उनके गेंदबाजी नहीं करवाई गई जो कि भारत के लिए मंहगा साबित हुआ। ऐसे में आज चहल की जगह अश्विन को मौका दिया जा सकता है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ खराब शाॅट खेलकर आउट हुए ऋषभ पंत पर गाज गिर सकती है। पंत की जगह दिनेश कार्तिक को फिर से टीम में मौका दिया जा सकता है। इस टूर्नामेंट में भारत की गेंदबाजी का प्रदर्शन अब तक साधारण रहा है। ऐसे में भारत को अब फाइनल तक पहुंचने में गेंदबाजों को दमदार प्रदर्शन करना होगा। आगामी दो मैच भारत के लिए करो या मरो जैसी स्थिती में होंगे।