जयपुर। इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच आज से ओवल में शुरू हो गया है। भारत ने इस मैच में खराब शुरूआत की है। भारत ने लंच तक 54 रनों पर अपने 3 विकेट खो दिये हैं। ओपनर केएल राहुल, रोहित शर्मा, और चतेश्वर पुजारा पैवेलियन लौट चुके हैं। इस समय कप्तान विराट कोहली 18 रन बनाकर और रविंद्र जड़ेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इस मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। क्रिस वोक्स ने रोहित शर्मा के रूप में शुरूआती विकेट झटका। रोहित ने मात्र 11 रन बनाये वहीं केएल राहुल को ओली रॉबिन्सन ने आउट किया, केएल राहुल ने 17 रनों की पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये चेतेश्वर पुजारा को जेम्स एंडरसन ने आउट किया।
मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए अपनी टीम बदलाव किये इस मैच में क्रिस वोक्स की वापसी हुई है और सैम बिलिंग्स ने जोस बटलर की जगह ली है। जॉनी बेयरस्टो भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं।
वहीं, भारत ने दो बदलाव किये, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इंशात शर्मा के स्थान पर शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को टीम में जगह मिली है। बल्लेबाजी ने भारत ने कोई भी बदलाव नहीं किया । मैच से पहले कयास लगाये जा रहे थे कि उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का शामिल होना भी संदिग्ध है। और हनुमा विहारी को पांचवें स्थान खिलाया जा सकता है। वहीं जड़ेजा की जगह रविचंद्रन अश्विन देखने को मिल सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।