KL Rahul की धमाकेदार वापसी से भारत की स्थिति मजबूत, जड़ेजा ने खेली 56 रनों की पारी

जयपुर। Trent Bridge, Nottingham में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में भारत में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। भारत ने पहली पारी में 95 रनों की महत्वपूर्ण बढ़ती ली । टेस्ट में वापसी कर रहे केएल राहुल के 84 रन, रवींद्र जडेजा के अर्धशतक 56 रन और अंतिम तीन में महत्वपूर्ण योगदान ने भारत को 95 रन की पहली पारी की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। बारिश से बाधित रहे दूसरे दिन भारत ने 125 के स्कारे से आगे खेलना शुरू किया। पंत ने तज तर्रार 25 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौक और 1 छक्का शामिल हैं। इसके बाद ओली रॉबिन्सन ने खतरनाक ऋषभ पंत को 25 रन के स्कारे पर आउट कर दिया। इसके बाद जडेजा 56 रनों की पारी खेली। इस पारी की बदौलत 200 विकेट और 2000 टेस्ट रन करने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं।

थोड़ी देर बाद जेम्स एंडरसन ने केएल राहुल को कीपर के पास कैच करवा कर राहुल को शतक से वंचित कर दिया। राहुल ने 84 रनों की शानदार परी खेली जिसमें 12 चौके शामिल थे। इसके बाद आये पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारत के लिए महत्वपूर्ण रन बनाये और भारत के आखिरी तीन विकेटों ने उनके बीच 73 रन जोड़े। जसप्रीत बुमराह ने 34 गेंदो पर 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस छोटी पारी में बुमराह ने 3 चौके और एक छक्का जड़ा।

वहीं, मोहम्मद सिराज और शमी ने क्रमश:7 और 13 रनों की पारी खेली। इस प्रकार भारत ने कुल 278 रन बनाये। इंग्लैण्ड की तरफ ओलि रॉबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी ​की और उन्होंने अपनी टेस्ट ​क्रिकेट के पहले पांच विकेट नाम किये। वहीं, इंग्लैण्ड ने अपनी दूसरी पारी की संभल कर शुरूआत की और बिना विकेट खोये शाम का टाइम निकाल दिया। इस दौरान इंग्लैण्ड ने 25 रन बनाये।