बूंदी : सोशल मिडिया पर भडकाव पोस्ट करना पड़ा भारी

मनोहर बावडी, बूंदी निवासी 61 वर्षीय इरफान गिरफ्तार

बूंदी 28अप्रैल । जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा शहर बून्दी में अपराधियों व सोशल मिडिया पर कट्ट्पथियो द्वारा डाले जाने वाले भडकाव पोस्ट हेतु बून्दी शहर में त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर थाना कोतवाली बून्दी पुलिस टीम द्वारा आज  सोशल मिडिया के फेसबुक अकाउंट पर इरफान अली गोरी नाम के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट डाली की अगर हिन्दू सनातन धर्म को खत्म करना मुगलो का एक मात्र लक्ष्य होता तो 800 साल कम नहीं थे ......... आज सारे अंध भक्त पजामा पहन कर माशाल्लाह इंशाल्लाह कहते घूम रहे होते। इस पोस्ट को लेकर हिन्दू समुदाय में काफी रोष है तथा शहर में इसकी चर्चा हो रही है एवं हिन्दू समुदाय के पदाधिकारीयों द्वारा उक्त पोस्ट से काफी आहत होकर ऐसे पोस्ट पर आपत्ति जाहिर की जा रही है व जिससे शहर बूंदी का माहोल खराब होने की सम्भावना होने के कारण उक्त फेसबुक अकाउंट चलाने व्यक्ति के बारे मे त्वरित कार्यवाही करते हुए जानकारी की गई तो उक्त पोस्ट इरफान पुत्र बरकत अली जाति मुसलमान उम्र 61 साल निवासी मनोहर बावडी थाना कोतवाली जिला बूंदी द्वारा सोशल मिडिया फेसबुक पर डालना पाया गया । जिससे शहर में माहोल खराब होने का अंदेशा है। संज्ञेय अपराध के निराकरण एवं उदयपुर जैसी घटना की रोकथाम हेतु इरफान को धारा 108, 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया।