विश्व महासागर दिवस पर घायल कछुए का किया उपचार

संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा जयपुर

पावटा कस्बे मे महासागर दिवस पर एक किसान गड्ढा खोद रहा था कि अचानक एक कछुवा निकला जिसके फावडे का अगला हिस्सा लगने से वह घायल हो गया जिसकी सूचना एल एस ए गोविन्द भारद्वाज को दी। सूचना मिलते ही भारद्वाज ने मौके पर पहुँचकर घायल कछुए का उपचार किया। भारद्वाज ने बताया कि फावडे की चोट से कछुए की पीठ पर घाव हो गया था जिसकी ड्रेसिंग की गई उपचार के बाद कछुए की हालत मे सुधार है। इस दौरान जीव प्रेमी दिव्या शर्मा, डॉ गौरी शंकर शर्मा, सुभाष, चोथमल, एल एन कुमावत आदि ने मिलकर उपचार करवाया। उपचार के बाद वन कर्मियो ने देखभाल की जिम्मेदारी ली। डॉ शर्मा ने महासागर के दिवस के मौके पर बताया कि हमे समुद्री प्राणियो के रक्षा करना चाहिए।