इन स्टार खिलाडियों की चोट ने एशिया कप का मजा किया किरकिरा, जानें कौन हैं शामिल

जयपुर। एशिया कप 2022 का रोमांच 27 अगस्त से होने वाला है। दर्शक बेसब्री से इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले कुछ स्टार खिलाडी चोट के कारण एशिया कप से बहार हो गये हैं। जिनमें चार खिलाडी शामिल हैं। चारों ही खिलाडी तेज गेंदबाज हैं जिनमें भारत के दो खिलाडी जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल नाम हैं और पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी तथा श्रीलंका को प्रमुख तेज गेंदबाज दुश्मंता चमीरा नाम है। ये चारों ही तेज गेंदबाज एशिया कप से बहार हो गये हैं।

शहिन शाह अफरीदी के बहार होने से भारतीय तेज गेंदबाज भी निराशा हैं। क्योंकि भारतीय दर्शकों को उम्मीद थी कि विश्वकप का बदला लेने के लिए इस बार भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज पूरी तरह तैयार थे। और मुकाबला रोचक होने वाला था।
गौरतलब है कि एशिया कप में कुल छः टीमें भाग लेनी वाली हैं। जिसमें चार टीम भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान होगी वहीं एक और टीम हिस्सा लेगी जो क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट से प्रवेश करेगी एभारत और पाकिस्तान वाले ग्रुप का हिस्सा बनेगी। क्वालिफायर मुकाबले यूएई में खेले जा रहे हैं जो भी टीम इन मुकाबलों में सबसे ज्यादा अंक हासिल करेगी वही टीम एशिया कप के लिए जगह बनायेगी।
बता दें कि एशिया कप को भारत ने सबसे ज्यादा सात बार अपने नाम किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर श्रीलंका है जिसने पांच बार खिताब जीता है। जबकि पाकिस्तान ने दो बार ट्रॉफी जीती है। इस बार एशिया कप टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल सकता है जो पहली बार एशिया कप टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे।