Railway: रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा जूनाखेड़ा-अकलेरा सेक्शन का निरीक्षण*

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान

कोटा 17 जनवरी,  रामगंजमण्डी से भोपाल नई लाईन परियोजना के अर्न्तगत जूनाखेड़ा-अकलेरा सेक्शन का कमीशनिंग के लिये मध्यवृत्त के रेल संरक्षा आयुक्त  मनोज अरोरा द्वारा निरीक्षण 18 जनवरी एवं 19 जनवरी को किया जायेगा । इस सेक्शन की कुल दूरी 27 किलोमीटर है जिसमे 06 मुख्य ब्रिज एवं एक 397 मीटर टनल शामिल है । ट्रैक को 110 किमी प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है । रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा  जूनाखेड़ा एवं अकलेरा यार्ड/सेक्शन में मोटर ट्राली निरक्षण तथा अंतरिम रूप से दोनों स्टेशनों के मध्य स्पीड ट्रायल किया जायेगा । इस निरिक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक कोटा सहित मुख्यालय जबलपुर एवं कोटा के संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे । इसके साथ-साथ भोपाल मंडल में गुना-बीना सेक्शन के कंजिया से पिपरईगावं स्टेशनों के मध्य लाइन दोहरीकरण हेतु चल रहे इंटरलाकिंग कार्य समाप्ति उपरान्त 20 जनवरी को मध्यवृत्त के रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा स्पीड ट्रायल कर फिट दिया जायेगा जिससे आंशिक निरस्त कोटा-बीना-कोटा मेमो का संचालन पूर्व की भांति किया जा सकेगा एवं कार्य के पूर्ण हो जाने पर इस खण्ड पर रेल यातायात सुगम हो जाएगा।