Bundi: शादी समारोह की अंतर राज्य शातिर चोर गैंग का खुलासा , दो गिरफ्तार
बूंदी 2 मार्च। जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी जय यादव ने शीशमहल होटल में विधवा महिला की बेटी की शादी समारोह के दौरान हुई सोने के जेवरों की चोरी की घटना को चूनोतिपूर्ण लेते हुए वारदात का खुलासा करने हेतु विशेष निर्दश दिये और जिले की एक विशेष टीम को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा हर सम्भलव मदद और सुविधा का आश्वादसन देते हुए अतिरिक्तन पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के निर्देशन व वृताधिकारी वृत बून्दी के निकटम सुपरविजन मं थानाधिकारी सदर अरविन्द भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अपराधियों को चिन्हित कर मध्य प्रदेश में डेरा डाला उसी दौरान टीम की गाडी भी दुर्घटना ग्रसित हुई । टीम ने लगातार मध्य प्रदेश में रहकर मुखबिर मामुर तकनीकी सहायता के माध्यम से कडी मेहनत कर चोरी में प्रयुक्त कार के मालिक का पता लगा कर आरोपी को गिरफतार कर गैंग का पर्दापाश किया।
घटना का विवरण –
प्रार्थी भँवरसिहँ पुत्र रघुपालसिहँ निवासी सरसुन्दा तह. फूलिया जिला भीलवाडा राज.ने रिपोर्ट पेश की कि में मेरी बहन श्रीमति राजभंवर कँवर निवासी उलेडा तह जिला बून्दी की लडकी सुश्री एकता कँवर का मायरा (भात) लेकर 08.02.2023 को दिन के करीब 3 से 4 बजे के बीच मेे व मेरा परिवार मायरा लेकर बून्दी शीशमहल होटल पुहंचे उस टाईम हमारी अगवानी का कार्यक्रम चल रहा था । उसी बीच हमारे भात में लाये हुये सोने के सामान व नकदी सोने के सामानो में दो बाजू की जोडी करीबन 5 तोला दो बगडा ढाई तोला दो पूँच की जोडी 3 तोला नकद रूपये 15000/- पन्द्रह हजार रूपये शीशमहल होटल के रूम में रखे हुये थे सोना करीबन 16-17 तोला था हमारी अगवानी के कार्यक्रम के बीच में होटल शीशमहल के रूम में रखे हुये सोने के सामान व नकदी अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गये अज्ञात व्यक्ति नकदी रूपये व सोने के सामान ले जाते समय मेरे छोटे भाई के बच्चे आयुष आ. नरेन्द्र सिहँ ने होटल से जाते हुये देखा एवं होटल के सिसिटिवी कैमरा में भी उक्त अज्ञात व्यक्ति नजर आ रहा है । उक्त अज्ञात व्यक्ति मरे बच्चे आयुष के सामने आने पर आयुष पहचान सकता है । इत्यानदी घटना पर प्रकरण सं 66/2023 धारा 379 भादस में दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफतार करने में सफलता प्राप्ता की ।
पुलिस के विशेष प्रयास –
मध्य प्रदेश के राजगढ जिले की यह गैंग बडी ही शातिर है जैसे ही राजस्थान पुलिस के आगमन की सूचना उन्हे मिली फरार हो गये बून्दी पुलिस की टीम ने अपनी पहचान छुपाते हुये गॉव में सर्वेवर के रूप में जाकर आरोपियों के घरों की तस्दीेक की
पुलिस वाहन के साथ दुर्घटना–
गैंग की तलाश करते हुऐ जब बून्दी पुलिस मध्य प्रदेश में दबिश दे रही थी और स्थानिय ढाबे पर रूक रही थी उसी समय एक स्कार्पियों दवारा पीछे से टक्कर मार कर पुलिस की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया परन्तु टीम ने हिम्म्त नहीं हारी और अपने काम में लगे रहे । बूंदी पुलिस की पहचान उजागर होने पर खतरा भी बढ चुका था और अपराधी भी गॉव छोड चुके थे इसलिये बून्दी पुलिस को वापस लौटना पडा।
विगत दिनों स्थापनीय मुखबिर का ईशारा मिलते ही टीम ने पुन बून्दी से एम पी कूच किया जिस पर तीन दिन की मेहनत और लुका छीपी का अन्तब हुआ और एक अपरधी जो वारदात में प्रयुक्त गाडी का मालिक है जिसको गिरफतार किया गया । देवहरी ने अपने नाम गाडी लेकर इसलिये दी है कि वारदात के वक्त चैकिंग होने पर बदनाम जाति के नाम का कोई उल्लेख नहीं हो और पुलिस को कोई शक नहीं हो ।
गाडी की एवज में मिलता था निर्धारित हिस्साे
वारदात के बाद गैंग की सरगाना रेखा सांसाी बंटवारा करती थी और 20 प्रतिशत गाडी के नाम पर गाडी मालिक देवहरि बैरागी कोदिया जाता था। जिसमे इस वारदात मे हिस्से मे आया माल आज सदर थाना पुलिस ने बरामद किया है।
बून्दीन के स्थानीय लोगों द्वारा मदद-
इस घटना को सबक के रूप में लेते हुये पूर्व मे स्थानीय पुलिस द्वारा विवाह स्थल एवं होटल संचालकों को दिये निर्देशों की पुरावृति करते हुये उन्हेम विशेष चौकस रहने की हिदायत देते हुये कीमती सामान को सुरक्षित रखने एवं बाहरी महिला एवं बालकों पर विशेष ध्याेन देने एवं संदिग्धु लोगों की सूचना तुरंत स्था्नीय पुलिस व पुलिस कन्टोपल रूम बून्छीन को देने हेतु हिदायत दी गई दिनांक 08.02.23 को थाना सदर क्षेत्र में हरियाली रिसोर्ट में संदिग्ध बालक की सूचना थाना पर दी गई जिससे पडताल में चौकाने वाले खुलासे हुये । पूर्व की आसूचना संकलन एवं संदिग्धक बालक के घटना क्रम में पुलि की मेहनत पर चमक चढा दी और ये पक्काप हो गया कि होटल शीशमहल तथा हरियादी रिसोर्ट वाली घटना को एक ही गैंग द्वारा अंजाम दिया गया है। बालक को विधीवत कानूनी सलूक कर गैंग की तलाश की गई।
गिरफतारशुदा मुलजिमों के नाम पते-
1 श्रीमतिरेखा पत्नि स्वक तख्ता सिंह जाति सांसी सिसोदिया उम्र 52 साल निवासी गुलखेडी थाना बोडा जिला राजगढ मध्यर प्रदेश2 देवहरी पुत्र बापूलाल जातिबैरागी उम्र 42 साल निवासी ग्राम उमरिया तहसील नृसिंगढ थाना पचौर जिला राजगढ ब्यावरा मध्य प्रदेश