Kota: *सुरक्षा दृष्टिकोण से कोटा मंडल के कापरेन स्टेशन का लेवल क्रासिंग गेट सिग्नल से किया गया इंटरलाक*
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 09 फरवरी,2023
कोटा -मथुरा सेक्शन के मध्य कापरेन स्टेशन पर वर्षों पुराने नान इंटरलाक्ड एलसी गेट -127 के कार्य की पद्धति को इंटरलाक करने का कार्य दिनांक 08 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न कर दिया गया है। इस कार्य में 25 किमी सिगनलिंग गेट डाउन साइड में नये गेट, सिगनल विद्युत संचालित गेट, आपरेशन गेट, बूम एवं अप दिशा में ट्रैक सर्किट का एक्टेंशन शामिल है।
नान इंटरलाक्ड एलसी गेट -127 जो कि कापरेन और अरनेठा के मध्य स्थित है को पेनल एवं सिगनल लगाकर इंटरलाक्ड कर दिया गया है सिगनल की स्थापना से गाड़ियों की संरक्षा एवं सुरक्षा में मदद् होगी।
इस कार्य को कोटा जीएसयू यूनिट से सचिन शुक्ला मुख्य सं. एवं दू.सं. इंजीनियर(जीएसयू)/कोटा एवं राहुल जारेड़ा, उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर(जीएसयू)/कोटा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।