Bundi:अंतर राज्य चोर गिरोह का पर्दाफाश,रघुनाथपुरा के तीन घरों में हुई चोरी का खुलासा

बूंदी 10 अप्रैल। चोरी की खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि
13 मार्च 2023 को धर्मराज पुत्र  बद्रीलाल जाति गुर्जर उम्र 45 साल निवासी रघुनाथपुरा पुलिस थाना रायथल ने थाना पर रिपोर्ट पेश की कि 12.03.2023 की रात्री के समय केाई अज्ञात व्यक्ति मेरे घर का ताला तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुरा कर ले गये तथा अन्य दो तीन घरो मे भी घुस कर चोरीया की है, वगैराह पर मु0न0 मु0न0 42/2023 धारा 457, 380 भादस मे दर्ज कर तफतीश  रघुराज सिंह स0उ0नि0 के सूपूर्द की गई। 
थानाधिकारी थाना रायथल  बाबूलाल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर निर्देश दिये। इस पर प्रकरण हाजा से संबंधित घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ की गई एवं घटना साईबर एक्सपर्ट की मदद से घटना स्थल एवं आस पास के मोबाइल टॉवरो के बीटीएस हासिल कर सेकड़ो व्यक्तियो से पूछताछ कर संदिग्ध व्यक्तियो की पहचान की गई। संदिग्ध व्यक्तियो से अनुसंधान करने पर चार विधि से संघर्षरत बालको तथा आरोपी तिल बाई पत्नी राजकुमार जाति बावरिया उम्र 40 साल निवासी चहिचा पुलिस थाना देही खेडा जिला बूदी के विरूध अपराध धारा 457, 380, 411, 120बी भादस प्रमाणित पाया जाने पर बालक आरोपी तिल बाई को गिरफतार एवं तीन बालको को दस्तयाब किया गया। तिल बाई के कब्जा से चोरीशुदा माल चांदी सोने के जेवरात बरामद किये गये जाकर जेसी करवाया गया। अन्य बालक दिनेश की तलाश जारी है।  
  गिरफ्तार आरोपी 
1. तिल बाई पत्नी राजकुमार जाति बावरिया उम्र 40 साल निवासी चहिचा पुलिस थाना देही खेडा जिला बूदी।
2. तीन बालक नाबालिक