इओ हेमन्त सैनी व पार्षद शिवदयाल स्वामी ने बांटे पट्टे
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
नगरपालिका में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टा वितरण का कार्य जारी है।पार्षद शिवदयाल स्वामी ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी द्वारा वार्डवासियों को पट्टा वितरित करवाया।गौरतलब है कि पार्षद शिवदयाल स्वामी अपने वार्ड के लोगो को पट्टा देने के लिये प्रशासन शहरों के संग अभियान के शुरुआत से ही पट्टा दिलवाने के लिये मेहनत कर रहा है। पालिकाध्यक्ष रामनिवास सैनी,ईओ हेमन्त सैनी व वार्डवासियों ने पार्षद शिवदयाल स्वामी के कार्य को सराहा।