IPL 2022: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स का डेब्यू मुकाबला आज, इन खिलाडियों पर रहेगी नजर

जयपुर। आईपीएल 2022 का चौथा मैच आज दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच होने वाला है। गुजरात टाइटंस की कमान आलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों होगी वहीं, लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल हैं। दोनों ही टीमें आईपीएल में पहली जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगाने वाली हैं ऐसे में दर्शकों को जबरदस्त मैच देखने को मिल सकता है।

प्लेइंग इलेवन चुनना मुश्किल काम
दोनों की टीमें के कप्तानों के लिए आज के मैंच में ग्यारह खिलाडी चुनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। क्योंकि कुछ खिलाडी पहले ही टूर्नामेंट से बहार हो गये हैं जबकि कुछ खिलाडी अभी तक टीम के साथ जुड नहीं पाये हैं।
लखनऊ की टीम से जेसन होल्डर और काइल मेयर्स इंग्लैंड दौर के व्यस्तता के कारण नहीं खेल पायेंगे जबकि मार्कस स्टॉयनिस पाकिस्तान दौरा खत्म करने के बाद ही टीम से जुड़ेंगे। वहीं गुजरात के लिए अल्जारी जोसेफ शुरुआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, राशिद खान, गुरकीरत सिंह मान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन
: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मनन वोहरा, क्रुणाल पांड्या, अंकित राजपूत, शाहबाज नदीम, रवि बिश्नोई, दुशमंथा चमीरा, अवेश खान