जयपुर। आईपीएल 2022 के लिए खिलाडियों की निलामी शुरू हो चुकी है। इस निलामी में आईपीएल इतिहास के दिग्गजों खिलाडियों की बोली नहीं लगी है। सबसे ज्यादा आश्चर्य तब हुआ जब चेन्नई को खिताब जिताने में अमह भूमिका निभाने वाले सुरेश रैना की किसी ने बोली नहीं लगाई। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। वहीं, साउथ अफ्रीका के हिटमैन डेविड मिलर में भी किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई.
सुरेश रैना का आईपीएल कैरियर
सुरेश रैना ने अब तक के आईपीएल कैरियर में 205 मैच खेले हैं जिनमें 200 पारियों में सुरेश रैना में 32.52 की औसत से 5528 रन बनाये हैं। इन मैचों के दौरान रैना का स्ट्राइक रेट 136.73 रहा है। रैना ने अपने इस कैरियर में 39 हॉफ सेंचुरी एवं 1 शतक लगाया है।
नहीं बिके स्टीव स्मिथ
आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के लिए कोई बोली लगाने वाला नहीं है, वह भी बिना बिके रह गए। स्मिथ के कैरियर की बात करें तो अब तक स्मिथ ने 103 मैच खेले हैं जिसमें 34.51 के औसत से 2485 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.09 रहा है।
डेविड मिलर
1 करोड़ बेस प्राइस वाले साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज भी इस नीलामी में नहीं बिक सके। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर मौजूदा मेगा नीलामी में बिना बिके रहने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।