26 मार्च से शुरू होगा IPL,29 मई को फाइनल, 14-14 लीग मुकाबले खेलेंगी 10 टीमें

जयपुर। IPL 2022 के आयोजन की घोषणा हो चुकी है। 26 मार्च से शुरू होकर 29 मई को IPL 2022 का फाइनल खेला जायेगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की गुरुवार को हुई बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया। इस IPL 2022 को टाटा स्पॉन्सर कर रही है।

5-5 टीम के दो ग्रुप, प्रत्येक टीम खेलगी 14 लीग मैच
इस बार IPL 2022 में कुल मिलाकर 10 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें 5-5 के दो ग्रुपों में बांटा गया है। सभी 10 टीमें लीग स्टेज में 14-14 मैच खेलेंगी। 14 मैचों में से 7 वह अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, वहीं 7 दूसरे मैदान पर खेले जाएंगे। प्रत्यके टीम के 14 लीग मैच होंगे और पॉइंट टेबल के आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जायेगा। लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। 55 मैच मुंबई और 15 पुणे में होंगे।

ग्रुप A में हैं ये टीम
2011 के बाद आईपीएल इतिहास में दूसरी बार सभी 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को रखा गया है।
ग्रुप B में है। ये टीमें
ग्रुप B में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स को रखा गया है।

किस स्टेडियम में कितने मैच
जानकारी के मुताबिक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 मैच खेल जायेंगे। इसके अलावा ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। पुणे के MCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 मैच खेले जायेंगे। प्लेऑफ के मैच कहां होंगे इस बात की अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।