जयपुर। भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है जहां टीम कई सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में वनडे सीरीज खेल रही है। तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1—0 की बढत ले ली है। रोहित की अनुपस्थति में कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने 97 रनों की शानदार पारी खेली। भारत ने 7 विकेट पर 308 रन बनाये वहीं, वेस्टइंडीज जवाब में 6 विकेट पर 305 रन ही बना पाई। भारत ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
भारत की जीत और शिखर धवन की 97 रनों की पारी के बावजूद भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने शिखर धवन के टीम में होने पर सवाल उठाया है। साथ ही उनको टीम का कप्तान चुने जाने पर भी हैरानी हुई है। जडेजा ने कहा कि रोहित के अनुसार अब टीम को आक्रमक खेल खेलना है कि लेकिन धवन ने 97 रनों की पारी उतनी आक्रमक नहीं रही जितनी रहनी चाहिए थी। उन्होंने तो यह भी कहा कि कभी धवन को बाहर कर दिया जाता है और फिर कप्तान बनाने का फैसला लिया जाता है। यह बात उन्हें बेहद कन्फ्यूज करती है।
जडेजा ने धवन के टीम में चुने जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे आखिर यहां कर क्या रहे हैं..? जडेजा ने कहा कि मैं शिखर धवन को लेकर पूरी तरह से कन्फ्यूज हूं। 6 महीने पहले धवन को टीम से बहार का रास्ता दिखा गया था। टीम केएल राहुल के साथ आगे बढ चुकी थी और अचानक उनको कप्तान बना दिया। उन्हें इंग्लैंड ले जाया गया।
जडेजा ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिरी ये लोग सोच क्या रहे हैं ? और अगर जो वह भारत की नई सोच का हिस्सा है तो कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वह आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले हैं। मुझे तो नहीं लगता कि धवन किसी भी तरह से इस एक जीत का हिस्सा है।