Bundi: जेल प्रहरियों का सिर्फ पानी के सहारे अनशन जारी, महिला डिप्टी जेलर कमलेश कुमावत सहित 10 भर्ती
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
वेतन विसंगति दूर करने व ड्यूटी अलाउंस बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर बूंदी जेल कार्मिकों का अनशन पांचवे दिन भी चालू रहा
बूंदी 17 जनवरी,
वेतन विसंगति दूर करने व ड्यूटी अलाउंस बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर बूंदी जेल कार्मिकों का अनशन पांचवा दिन भी चालू रहा पांचवे दिन 2 कार्मिको महिला डिप्टी जेलर कमलेश कुमावत महिला जेल प्रहरी सुमन की तबीयत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जिनकी ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराकर ड्रिप चढ़ाना पड़ा अब तक 10 कार्मिक जिला चिकित्सालय में भर्ती हो चुके हैं, अपनी मांगों को लेकर जेल प्रहरियों ने मैस बहिष्कार कर अन्न भी छोड़ रखा है सिर्फ पानी के सहारे अनशन चल रहा है
जानकारी के अनुसार अब तक प्रशासन ने इनकी कोई सुध नहीं ली व अन्य जेल प्रहरियों का स्वास्थ्य भी गिरता जा रहा है अगर सरकार ने वाजिब मांगो को भी नहीं माना तो जेल की व्यवस्थाएं आखिर कोन संभालेगा।जेल प्रहरी आरएसी व पुलिस के समान वेतन भत्ते चाहते है।अभी इनका पे ग्रेड मात्र 1900 ही है।एक ही कैम्पस में एक ही उद्देश्य के लिए किए जाने वाले कार्य के लिए जेल व पुलिस विभाग के वेतनमान व भत्तों में असमानता होने के कारण जेल कार्मिकों का मनोबल काफी गिर चुका है।वेतन विसंगति का लंबे अरसे से निस्तारण नहीं होने पर जेल कार्मिकों ने अब जल भी त्यागने की चेतावनी दी है इनकी मुख्य मांग पुलिस कर्मियों के समान वेतन की है