जेम्स एंडरसन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई भी खिलाडी नहीं पहुंचा है इस मुकाम पर

जयपुर। स्विंग के महारथी इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक नया किर्तीमान अपने नाम कर लिया है। दरअसल जेम्स एंडरसन ने एक ही देश में सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए जेम्स एंडरसन ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली । जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड में अपने 100 टेस्ट मैच पूरे कर लिए हैं ।

दुनिया के महान बल्लेबाजों में शूमार आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदूलकर भी ऐसा कारनामा नहीं कर पाये। सचिन ने एक ही देश में कुल 94 टेस्ट मैच खेले हैं। और वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इस रिकॉर्ड को एंडरसन पहले ही तोड़ चुके हैं और वे एक देश में 100 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं ।

अन्य खिलाडियों की बात करें तो दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर जबकि रिकी पोंटिंग 92 टेस्ट खेलने के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड में 91 टेस्ट खेलकर चौथे स्थान पर हैं। इन सभी खिलाडियों ने ये मैच अपनी ही सरजमीं पर खेले हैं।

बता दें कि 40साल के हुए जेम्स एंडरसन अब तक174 टेस्ट मैच खेले हैं उन्होंने क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप में अब तक 658 विकेट चटकाए हैं और वह सबसे ज्यादा टेस्ट में विकेट लेने के मामले में मुरलीधरन और शेन वॉर्न सेपीछे हैं। मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट चटकाए हैं और शेन वॉर्न ने 708 विकेट लिए हैं।