जयपुर। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण आगमी टी 20 विश्वकप से बहार हो चुके हैं। कल बीसीसीआई ने बुमराह के बहार होने की आधिकारिक घोषणा की थी। बुमराह ने आज ट्विट करते हुए विश्वकप से बहार होने पर निराशा जताई। स्टार पेसर ने ट्वीट करते हुए कहा कि टीम से बहार होने पर वे हताश हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं दुखी हूं कि मैं इस बार टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बनूंगा, लेकिन मैं अपने प्रियजनों से मिली शुभकामनाओं, देखभाल और समर्थन के लिए आभारी हूं।" 28 वर्षीय ने कहा, "जैसे ही मैं ठीक हो जाऊंगा, मैं ऑस्ट्रेलिया में अपने टीम का सपोर्ट करूंगा।
बता दें कि जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के परेशान थे। बुमराह चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज में भी नहीं खेल पाये। "बीसीसीआई ने यह निर्णय एक विस्तृत मूल्यांकन और विशेषज्ञों के परामर्श के बाद लिया। बीसीसीआई जल्द ही आगामी मेगा टूर्नामेंट के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह अन्य गेंदबाज को टीम में शामिल करेगा।' भारत की स्टैंडबाय सूची में मोहम्मद शमी और दीपक चाहर हैं, और उनमें से एक संभावित प्रतिस्थापन हो सकता है। एक और नाम जो राउंड कर रहा है, वह है मोहम्मद सिराज, जिन्हें बुमराह की जगह लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही श्रृंखला के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था।