बूंदी : जैसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा तीन दिवसीय ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 8 मई । जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा 6 मई से 8 मई को तीन दिवसीय बिज़नेस ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस बिजनेस सेमिनार का संचालन नेशनल ट्रेनर सीए ख्याति भंडारी द्वारा किया गया जिसके अंदर सभी की व्यवसाय कि प्रेजेंटेशन की गई एवं किन तरीके से महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए इसकी जानकारी दी गई दूसरे दिन सीए प्रियंका काल्या मूंदड़ा द्वारा जीएसटी एवं बिजनेस रजिस्ट्रेशन इत्यादि टॉपिक पर सेमिनार लिया गया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा अनेक प्रकार के प्रश्न पूछे गए और ट्रेनर द्वारा सभी को विस्तार पूर्वक उत्तर दिए गए जिसमें 50 लोगों ने हिस्सा लिया यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र बूंदी मैं आयोजित किया गया सेमिनार के तीसरे दिन जॉन ट्रेनर नंदनी विजय द्वारा कुड़ोस इंटरनेशनल स्कूल में साइबर सिक्योरिटी पर ट्रेनिंग ली आज के समय में जब सभी लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गए हैं ऐसे में साइबर फ्रॉड का खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है तो किस प्रकार से इससे बचा जा सकता है और किन बातों का ध्यान रख कर फ्रॉड होने से बच सकते हैं यह सब बताया गया स्कूल स्टाफ एवं कृषि विज्ञान केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा बूंदी उर्जा कै ट्रेनर एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया इस कार्यक्रम में अध्यक्ष श्वेता भंडारी सचिव मेघा नुवाल, उपाध्यक्ष सोनिया झंवर कुलजीत कौर अमीषा अरोरा उपस्थित रहे