कोटा राजस्थान
5 दिसंबर 2015 से देश भर में जारी हे स्वच्छता यात्रा
कोटा 19 अप्रैल। स्वच्छता यात्रा पर निकले झालावाड़ निवासी विष्णु भारतेश पहुंचे कोटा।
यूं तो स्वच्छ भारत मिशन पर करोड़ों अरबों रुपए खर्च किए जा रहे हैं कोटा शहर को सुंदर बनाने के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं चल रही है लेकिन उसी बीच राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग निवासी विष्णु भारतेश जो 5 दिसंबर 2015 से देश के कई हिस्सों में निस्वार्थ भाव से स्वच्छता के कार्य को कर रहे हैं उसी क्रम में कोटा आए, जहां उन्होंने गंदी जी के पुल, सुभाष मार्ग घूम कर चलाया सफाई अभियान इस मौके पर बाल कल्याण समिति चेयरमैन अरुण भार्गव, भारतीय पत्रकार महासभा प्रदेश अध्यक्ष नईम अली भारतीय पत्रकार महासभा प्रदेश सचिव कलीम अंसारी वार्ड पार्षद 47 कोटा उत्तर गोपाल लाल कांग्रेस कार्यकर्ता विमला मीणा पुरण सेन अब्दुल रहीम अंसारी समाजसेवी अन्नू भाई बिट्टू सभी लोगों ने इंदिरा मार्केट पाटन पोल कैथूनीपोल कपड़ा मार्केट सहित कई क्षेत्रों में साथ में किया स्वच्छता अभियान में किया श्रम दान। कोटा वासियों ने भारतेश के आव्हान पर कोटा को नंबर वन बनाने के लिए लोगों को तैयार रहने को कहा जगह-जगह साफ सफाई कर कोटा वासियों को कोटा के गौरव को पहचानने के लिए कहा। स्वच्छता यात्रा के तहत विष्णु भारतेश राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश दिल्ली जम्मू-कश्मीर सहित देश के कई हिस्सों में लगभग एक लाख से अधिक किलोमीटर की यात्रा कर चुके है भारतेश फौजी लुक में अपनी मोटरसाइकिल को बनाकर अमर तिरंगा और भारत माता का चित्र लगाकर लाउडस्पीकर लगाकर डस्टबिन के साथ देशभक्ति दोनों के साथ देश को स्वच्छ बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।