बूंदी: विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन के संभाग अध्यक्ष बनने पर जितेंद्र सनाढ्य का किया भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 2 अप्रैल। विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन के कोटा संभाग अध्यक्ष बनने पर
जितेंद्र सनाढ्य का गायत्री शक्ति पीठ, गायत्री नगर बूंदी में सर्व समाज व गायत्री परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनका बड़ी संख्या में लोगों ने माला पहनाकर मुंह मीठा करा कर स्वागत किया उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर की गई, उनके समाज सेवा भ्रष्टाचार के खिलाफ बुराइयों को मिटाने में उनका सहयोग करने को कहा इस दौरान पूर्व उपसभापति संतोष कटारा, संजय शर्मा एडवोकेट मुकेश जोशी, पत्रकार शिवकुमार शर्मा, नगेंद्र शर्मा, एडवोकेट अंकुर माथुर एवं गायत्री परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।