Jodhpur : जोधपुर में दिनदहाड़े गैंगवार; बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार पर किया हमला, फायरिंग से क्षेत्र में दहशत
Jodhpur: राजस्थान में एक के बाद एक करके गैंगवार की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब जोधपुर से एक नया मामला सामने आया है। जिले के माता का थान थाना क्षेत्र की व्यस्त सड़क पर फायरिंग व गैंगवार की घटना सामने आई है. इसी बीच स्कॉर्पियो के क्षतिग्रस्त होने का मामला भी सामने आया है। एक बोलेरो और एक डंपर की मदद से टक्कर मारकर स्कॉर्पियो को तोड़ दिया गया.
घटना की फुटेज भी सामने आई जहां पहले स्कॉर्पियो को कूड़ा उठाने वाले डंपर ने टक्कर मारी और बोलेरो सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार युवक को सड़क पर पटक कर मारपीट की. उसके बाद फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया. घटना के दौरान बदमाशों ने
क्षेत्र में दहशत फैलाते हुए हवाई फायरिंग भी की जिससे एक युवक घायल हो
गया. उस युवक के साथ जमकर मारपीट भी की गई है।
दरअसल, यह घटना जोधपुर जिले के माता का थान थाने की है. जहां अचानक सुबह एक स्कॉर्पियो पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. पहले बोलेरो
की मदद से स्कॉर्पियो को टक्कर मारी गई और फिर डंपर की मदद से स्कॉर्पियो
को पूरी तरह तोड़ दिया गया. जब युवक स्कॉर्पियो से उतरकर भागने की कोशिश
करने लगा तो लोगों ने पीछा कर उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर फायरिंग कर
दी जिसमें वह घायल हो गया. जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर काफी लोग जमा हो गए और माता का थान थाने की पुलिस भी वहां आ गई. बड़ी संख्या में लोगों ने अपना गुस्सा दिखाते हुए रास्ता रोकते हुए कहा कि यहां आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने गुहार लगाई है कि रात 11 बजे से सुबह 5 तक भारी वाहनों की नो एंट्री लगाई जाए ताकि इस तरह की घटनाएं नहीं हो और यहां पुलिस जाब्ते की तैनाती की जाए.
घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल सदस्यों को भी मौके पर बुलाया गया। इस बीच भीड़ पुलिस द्वारा छुड़ाए गए व्यक्ति के वहां पहुंचने का रास्ता रोक रही थी। लोग कह रहे थे कि उनमें से एक के पास बंदूक थी और वह उन्हें धमका रहा था। इसी बीच डीसीपी डॉ. अमृता दूहन भी वहां गईं और लोगों को समझाया। डीसीपी ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से सभी घटनाओं की जांच करेंगे और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की जा रही है. डीसीपी के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम किया रास्ता खोला गया.