Kota: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एकजुटता व उत्साह का माहौल
कोटा 26जनवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोटा दक्षिण विधानसभा मे 26 जनवरी गुरुवार सुबह 10 बजे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की गयी।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दक्षिण विधानसभा प्रभारी सत्येंद्र भारद्वाज, शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, प्रदेश सचिव श्रीमती राखी गौतम ब्लॉक अध्यक्ष जोगेन्द्र बीरवाल जोंटी, जयेश श्रृंगी और मंडल अध्यक्षगणो की मौजूदगी मे पदयात्रा प्रारंभ हुयी।
कोटा दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जोगेन्द्र बीरवाल जोंटी और जयेश श्रृंगी ने बताया की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती राखी गौतम जी के नेतृत्व मे केशवपुरा चौराहा से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा प्रारंभ की गई जो की केशवपुरा चौराहै से बालाकुंड, तीन बत्ती सर्किल होते हुये दादाबादी छोटा चौराहे से दादाबाड़ी बड़े चौराहै तक निकाली गई। दादाबाड़ी बड़े चौराहे पर यात्रा का समापन हुआ, जहां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव श्रीमती राखी गौतम ने सभी पदयात्रियो को सम्बोधित कर राहुल गान्धी जी से प्रेरणा लेते हुए उनके संदेश को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से दक्षिण विधानसभा के प्रत्येक बूथ स्तर पर घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लेने एंव राजस्थान सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का आव्हान किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगेन्द्र बीरवाल जोंटी और जयेश श्रृंगी ने पदयात्रा मे शामिल हुए सभी पार्षदगण, कांग्रेस मंडल अध्यक्षगण, कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।