जयपुर। टी 20 विश्व कप 2022 का रविवार 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस विश्वकप का ताज कौनसी टीम पहनेगी ये तो विश्वकप फाइनल के बाद ही पता चलेगा लेकिन इससे पहले खिताबी जीत के प्रबल दावेदारों की बात की जा रही है। इस टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले जोस बटलर ने भी जीत की प्रबल दावेदार टीम का नाम बताया है।
उन्होंने कहा , हममें से कई ऑस्ट्रेलिया आए और यहां खेला और परिस्थिति जानी, लेकिन कोई भी ऑस्ट्रेलिया टीम से अच्छी परिस्थितियों को नहीं जान सकता। वो चैंपियन भी हैं तो आपको टूर्नामेंट के लिए उन्हें संभव रूप से फेवरिट चुनना ही पड़ेगा। कप्तान जोस बटलर का कहना है कि उनकी टीम व्यस्त शेड्यूल की वजह से थक गई है ।
बता दें कि हाल ही इंग्लैण्ड ने आस्ट्रेलिया का दौरा किया है। जहां तीन टी 20 मैच की सीरीज को इंग्लैण्ड ने 2—0 से जीती। तीसरा टी 20 मैच बारिश के कारण धुल गयां. जोस बटरल ने कहा , मुझे लगता है कि हम थोड़ा थक गए थे । पिछले 6 से 8 हफ्तों में शेड्यूल बहुत व्यस्त रहा है । हमने कई महीने पहले से ही इस बात को साफ कर लिया था कि हम सही वक़्त पर शिखर पर पहुंचने की स्थिति में हो न कि पहले से ही इसके बाद अगले कुछ दिनों के लिए ज़रूरी हो गया था कि हम सभी जितना हो सके उतना तरो ताज़ा रहने की कोशिश करें।