नीमकाथाना के पास भगेगा धाम आश्रम पर लगाया कदम का पेड़

नीमकाथाना के पास भगेगा धाम आश्रम पर लगाया कदम का पेड़

अरावली की वादियों में स्थित है भगेगा धाम आश्रम

कदम के पेड़ पर सावन के महीने में भगवान श्री कृष्ण भी गोपियों के संग झूला झूला करते थे…… संत तुलसीदास जी महाराज

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
सीकर जिले के नीमकाथाना के पास अरावली की वादियों में स्थित भगेगा धाम आश्रम पर आश्रम के संत तुलसीदास जी महाराज व राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया के सानिध्य में कदम का पेड़ लगाया गया l इस दौरान हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता ने आश्रम पर पहुंचकर वृक्षारोपण की इन तस्वीरों को कैमरे में कैद किया lइस दौरान आश्रम के संत तुलसीदास जी महाराज ने बताया कि सावन के महीने में भगवान श्रीकृष्ण भी गोपियों के संग कदम के पेड़ पर झूला झूला करते थे l संत तुलसीदास जी महाराज ने कहा कि इसलिए कदम का पेड़ का बड़ा ही महत्व है l भगेगा धाम आश्रम पर सिद्ध संत गोपाल दास जी महाराज निवास किया करते थे l
राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ने आश्रम पर कदम का पेड़ लगाने के लिए डॉक्टर के के यादव , डॉ रामावतार गजराज व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है l इस दौरान डॉ रामावतार गजराज ,डॉक्टर के के यादव, दिनेश कुमावत ,महेंद्र तेतरवाल, भवानी सिंह कुड़ी ,रोहिताश यादव ,भगवान सहाय सेवानिवृत्त पीटीआई और डॉक्टर भवानी सिंह आदि मौजूद रहे l