कंगना रनौत ने 'शेरशाह' मूवी के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और पूरी टीम को दी बधाई

जयपुर। हाल में सिद्धार्थ मलहोत्रा की नई मूवी आई है जिसका नाम है शेरशाह। यह मूवी करण जौहर ने बनाई है। यह रियल स्टोरी बेस मूवी है जो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जीवनी पर आधारित है। इस फिल्म के लिए वॉलीबुड अदाकारा कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। इस फिल्म में लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी हैं। फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन बत्रा का किरदार निभाया है। वहीं​ कियारा आडवाणी ने उनकी प्रेमीका का किरदार निभाया है।
कंगना रानौत ने सबसे पहले कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की एक पुरानी तस्वीर साझा की, भारत पाक कारगिल युद्ध में दौरान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे।

तस्वीर को साझा करते हुए,कंगना रानौत ने लिखा ''राष्ट्रीय नायक विक्रम बत्रा पालमपुर का एक हिमाचली लड़का था, जो बहुत लोकप्रिय और प्रिय सैनिक था। जब वे शहीद हुए तो हिमाचल में खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, यह हमारे दिलों में उतर गई। एक बच्चे के रूप में, मुझे याद है कि मुझे कई दिनों तक सताया गया था ''।
फिर, उसने सिद्धार्थ की एक बीटीएस तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ''क्या शानदार श्रद्धांजलि @sidmalhotra। पूरी टीम को बधाई। यह एक बड़ी जिम्मेदारी थी और आप सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।"

बता दें कि शेरशाह कर​गिल युद्ध के दौरान मिशन पर जाते वक्त कैप्टन बत्रा का कोड़ नेम रखा गया था। उसी के नाम पर इस मूवी का नाम रखा गया है।
वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म की अदाकारा कियारा 'शेरशाह' की सक्सेस से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ के साथ काम करना बहुत अच्छा लगा। बड़े इस शॉट के लिए अच्छे से तैयारी करते हैं।