कंगना रनौत की नई फिल्म 'Thalaivi' कि रिलीज डेट जारी हुई

जयपुर। कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज डेट आ चुकी है। यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में 10 सितंबर को रिलीज कर दी जायेगी। इस मूवी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में भाषा में रिलीज किया जायेगा।
बता दें कि कंगना की आगा​मी मूवी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित है। कंगना फिल्म की रिलीज डेट को लेकर सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर भी शेयर किया। कंगना ने पोस्टर रिलीज के साथ लिखा कि इस महान व्यक्तित्व वाली महिला की की जीवनी केवल बड़े पर्दे पर देखने लायक है। और थलाइवी 10 सितंबर को सिनेमा घरों में आ रही है। इस फिल्म में अदाकार और नेता जयललिता के जीवन पर प्रकाश डाला गया है। जिसका रोल कंगना रानौत ने निभाया है।

इस मूवी के निर्माता विष्णु वर्धन इंदुरी ने कहा कि बताया कि हम फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। देश में ​सिनेमा भी खुल चुके हैं। अत: सभी फैन्स इस महान व्यक्तित्व की कहानी को बड़े पर्दे पर देखकर आंदन लें। इंदुरी ने कहा कि जयललिता हमेशा सिनेमा से जुड़ी रही हैं और उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करना इस अदाकार और क्रांतिकारी नेता को श्रद्धांजलि देने का यह एकमात्र सर्वश्रेष्ठ तरीका था।

इस मूवी को बनाने में गोथिक एंटरटेनमेंट और स्प्रिंट के सहयोग से बनाया गया है। विब्री मोशन पिक्चर्स, कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट और जी स्टूडियो इसके पार्टनर हैं। 'थलाइवी', के प्रोड्यूसर विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह हैं। वहीं हितेश ठक्कर और थिरुमल रेड्डी द्वारा बृंदा प्रसाद के साथ को प्रोड्यूसर हैं।