जयपुर। बांग्लादेश में आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पांच टी 20 मैचों की सीरीज का अंतिम मैच कल बांग्लादेश क Shere Bangla National Stadium, Dhaka में खेल गया था। और इस मैच को बंगलादेश ने 60 रन से जीतते हुए श्रंखला 4-1 से अपने नाम कर ली। पांच बार की वनडे वर्ल्ड चैंपियन आस्ट्रेलिया को बांग्लादेश की टीम ने बुरी तरह से हराया है। और निश्चित रूप से आगामी टी 20 वर्ल्डकफ को देखते हुए आस्ट्रेलिया का ये प्रदर्शन उनके लिए चिंता का बिषय है। इससे पहले भी आस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज में टी 20 सीरीज को हारकर आयी है। टी 20 फॉर्मट में आस्ट्रेलियन टीम बिल्कुल फिसड्डी साबित हो रही है।
मैच का हाल
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाये। इस प्रकार आस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 123 का साधारण लक्ष्य मिला। बांग्लादेशी ओपन अब्दुल नईम और मेहंदी हसन ने टीम को अच्छी और तेज तर्रार शुरूआत दी। दोनों पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 42 रन जोड़े। नईम ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 23 रन बनाये। वहीं, हसन ने 13 रन जोड़े। एस्टन टर्नर ने आस्ट्रेलियन टीम को पहली सफलता दिलाई। बांग्लादेशी टीम के लिए दूसरा सबसे ज्यादा स्कोर महमूदूल्ला ने 18 रन बनाये। आस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस और डेनियल क्रिस्टन ने 2—2 विकेट झटके।
वहीं, 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियन टीम मात्र 13.4 ओवर में 62 के स्कोर पर आलआउट हो गई। टीम को पहला झटका दूसरे ओवर की पहली गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज Daniel Christian के रूप में लगा उस समय टीम का स्कोर मात्र 3 रन था। वहीं दूसरा विकेट (Mitchell Marsh, 3.5) 17 रन पर गिरा टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर कप्तान मैथ्यू वेड ने 42 रन बनाये।