लोहागर्ल से कावड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों का बाघोली व जोधपुरा में हुआ स्वागत

लोहागर्ल से कावड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों का बाघोली व जोधपुरा में हुआ स्वागत शिव मंदिरों में आज चढ़ाएंगे शिव भक्तों का कावड़

सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी / बाघोली
जोधपुरा के दर्ज़नो शिव भक्तों ने लोहागर्ल से लेकर आए कावड़ियों का रास्ते में रविवार को बाघोली के मेघवाल बस्ती के पास मुख्य सड़क पर मोहनलाल मिस्त्री के नेतृत्व में वर्कशॉप पर कावड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई। उसके बाद बाघोली बस नदी बस स्टैंड से डीजे की धुन के साथ जोधपुरा ढहर की ढाणी देगाला के पास शिव मंदिर पर पहुंचे। जोधपुरा सीमा पर बैक मैनेजर पप्पू राम मीणा ने भी जत्था का स्वागत किया। सोमवार सुबह शिव मंदिर में लोहागर्ल से आई कावडे चढ़ाई जाएगी। इस दौरान किशन लाल सैनी, लालचंद सैनी, अनिल, सुरेश, कैलाश, राजेंद्र, योगेश, नाथूराम, कृष्ण, कन्हैया लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।