कांवट की लाडली बेटी चांदनी राव बनी CA रावो की ढाणी मैं चांदनी के सीए बनने पर जश्न का माहौल राव परिवार ने मिठाई बांटकर मनाई खुशियां
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
सीकर जिले के कांवट में स्थित रावो की ढाणी की लाडली बेटी चांदनी राव ने सीए में परचम फहराकर कांवट गांव व रावो की ढाणी का नाम रोशन करते हुए परचम फहराया है l राव की ढाणी में मोहन सिंह राव की पोती एवं महेश सिंह राव की लाडली बेटी चांदनी के सीए बनने पर रावो की ढाणी में समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांट कर मुंह मीठा करवाया l चांदनी के सीए बनने पर ढाणी के हरि सिंह राव ,नंद सिंह राव , किशन सिंह राव , नाथू सिंह राव ,बलवीर सिंह राव, बबल सिंह राव ,नरेंद्र सिंह राव, प्रेम प्रकाश सिंह राव सहित राव समाज के कई लोगों ने अपनी लाडली बेटी चांदनी को बधाई प्रेषित की है