वनडे और टेस्ट क्रिकेट को लेकर कपिल देव ने जताई चिंता, जानें क्या कहा

जयपुर। टी 20 के बढते प्रभाव ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट को खतरे में डाल दिया है। इस बात पर भारत के पूर्व महान कपिल देव वनडे और टेस्ट क्रिकेट को लेकर चिंता जताई है। कपिल देव ने विश्वभर में बढ रहे घरेलू टी 20 टूर्नामेंट के चलन के बीच आईसीसी से टेस्ट और वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूपों की रक्षा के लिए कदम उठाने के लिए आह्वान किया है।

कपिल देव ने कहा कि इन दिनों किक्रेट यह यूरोप में फुटबॉल की तरह चल रहा है। जैसे फुटबाल में वे प्रत्येक देश के खिलाफ नहीं खेलते हैं । फीफा में चार साल में होता है जिसमें खिलाडी देश के लिए खेलते हैं। कपिल देव ने कहा, क्या हम विश्व कप और बाकी समय क्लब क्रिकेट खेलने वाले हैं। इसी बात पर कपिल देव ने कहा कि आईसीसी को इसमें और समय लगाना होगा कि वे यह देखने के लिए कि कैसे वे वनडे क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट और न केवल क्लब क्रिकेट के अस्तित्व को सुनिश्चित कर सकते हैं।

बता दें कि आईसीसी के अगले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटिंग कैलेंडर  में एक बड़ी विंडो  दी जाने वाली है जबकि इंग्लैंड और  ऑस्ट्रेलिया  को  भी अपने घरेलू  फ्रेंचाइजी बेस्ड लीग के लिए  समर्पित   स्लॉट मिलने की संभावना है ।ऐसे में क्रिकेट के शेड्यूल काफी बिज हो गया है  और इसी वजह से कुछ खिलाड़ियों को कोई ना कोई प्रारूप छोड़ने के लिए  मजबूर होना पड़ा है।