जयपुर। बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान ने शनिवार की रात अपनी घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी जिसमें कईं बॉलिवुड अभिनेत्री मौजूद थीं।करीना कपूर खान ने अमृता राव, मल्लिका भट्ट, मलाइका अरोड़ा और बहन करिश्मा कपूर के साथ सटरडे नाइट को इंजॉय किया और सोशल मीडिया पर अपनी बिंदास तस्वीरें पोस्ट की । ये तस्वीरें बांद्रा में करीना के घर की हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर साझा की, जहां सभी ने उनके घर की छत पर गाला टाइम बिताते हुए पोज दिए।
करीना द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स के साथ एक ओवरसाइज़्ड व्हाइट शर्ट पहनी थी और करिश्मा ने ब्लैक फ्लेयर्ड ट्राउज़र के साथ रॉयल ब्लू हॉल्टर नेक टॉप पहना था। दूसरी ओर, मलाइका ने बिकनी टॉप और जींस पहने हुए नजर आ रही थीं। तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, "मेरी हमेशा की लड़कियां।"
आपको जानकारी दें कि कुछ दिनों पहले करीना कपूर खान अपने छोटे बेटे के नाम को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आयी थीं। उन्होंने अपनी एक किताब में छोटे बेटे के नाम को जांहगीर रखने का जिक्र किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। करीना के आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। करीना कपूर खान इस फिल्म में आमिर खान की को एक्टर के रूप में दिखाई देंगी। इससे पहले करीना कपूर को आखिरी बार होमी अदजानिया की अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान के साथ देखा गया था।