मंडेलिया कॉलेज ने कारगिल दिवस आयोजित किया गया पिलानी के पी रूंथला कस्बे के श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय की1राज, सी.टी.आर .एनसीसी यूनिट के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस मनाया गया । इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी देशभक्ति की भावनाएं प्रदर्शित की ।इस अवसर पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि भारत की धरती ऐसे सपूतों को जन्म देती आई है, जो अपना सर्वस्व न्योछावर कर इस मिट्टी की रक्षा करते आए हैं वर्तमान विद्यार्थियों को भी ऐसा ही संकल्प लेना होगा। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन विजेंद्र सिंह, जोकि कारगिल युद्ध के दौरान सीमा पर तैनात रहे, उन्होंने कैडेट्स को कारगिल युद्ध की वास्तविक घटनाओं और परिस्थितियों से परिचित करवाया और बताया कि विश्व की कठिनतम परिस्थितियों में किस प्रकार हमारे जवानों ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। उप प्राचार्य डॉ दीप्ति कौशिक ने भी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा की जीतने का जोश हमेशा बनाए रखना चाहिए। एनसीसी अधिकारी श्री कैलाश चंद सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर व्याख्याता सोनिया माथुर, नितेंद्र पाठक , डॉक्टर त्रिवेणी, डॉक्टर सावित्री, गोविंद राम वर्मा संदीप सैनी, दिनेश जांगिड़ ,प्रीति भोमिया, सुरेश हमीनपुर सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।