जयपुर। 20 वर्षीय खिलाड़ी कार्तिक त्यागी ने जिस तरह से पंजाब इलेवन के मुंह से जीत को खींच लिया वाकई काबिल—ए—तारीफ है। पंजाब टीम आसानी से जीत की तरफ बढ़ रही थी टीम को आखिरी ओवर में मात्र 4 रनों की जरूरत थी और 8 विकेट हाथ में थे। अंतिम ओवर डालने आये कार्तिक त्यागी ने जबरदस्त गेंदबाजी की और अपने ओवर में मात्र एक रन देकर दो विकेट झटक लिये। कार्कित को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
कार्तिक ने अपनी सफलता पर बोलते हुए कहा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए एक आईपीएल मैच में पिछले सीज़न में अन्य खिलाडियों को ऐसा करते हुए देखा तो मैने बदलाव किया और मुझे इसका फायदा मिला। त्यागी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मैं वर्षों से सीनियर्स से बात कर रहा हूं और वे मुझसे कहते रहते हैं कि इस प्रारूप में चीजें बदलती रहती हैं, इसलिए मुझे विश्वास बनाए रखने की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि
मैंने हमेशा सभी से सुना है और इस प्रारूप में खेल भी देखा है जहां अजीब चीजें हुई हैं। आज मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कुछ खास में बड़ी भूमिका निभाने का मौका मिला। उन्होंने कहा शुरूआत में शॉर्ट गेंदबाजी कर रहा था लेकिन बाद में सुधार किया और सफलता प्राप्त हुई।
इस अविश्वनीय जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजु सैमसन ने कहा कि हमें विश्वास कि हम जीत सकते हैं। मैंने विश्वास करते हुए मुस्तफिजुर और त्यागी के ओवरों को अंत तक रोके रखा। क्रिकेट एक मजेदार खेल है ना। हम बस लड़ते रहे और विश्वास करते रहे।