Bundi: केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया रामगढ़ विषधारी अभयारण्य का भ्रमण
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 1 मार्च। केन्द्रीय विद्यालय बूंदी के विद्यार्थियों ने बुधवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट एवम् ट्यूरिज्म युवा क्लब के अंतर्गत रामगढ़ विषधारी अभ्यारण्य का भ्रमण किया। इस भ्रमण में विद्यालय के 41 विद्यार्थियो ने भाग लिया । प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने अमित कुमार तिवारी के निर्देशन में अभ्यारण्य में धोकडा वन से लदी पहाडियों को निहारा, अभयारण्य में स्थित जलाशयों एवम् वन्य जीवों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के प्रभारी श्री अमित कुमार तिवारी, कार्यानुभव शिक्षक ने बताया कि विद्यालय में प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में स्टूडेंट पुलिस कैडेट एवम् ट्यूरिज्म युवा क्लब की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इस दौरान अनुरक्षक किशन गोपाल मीणा, पूनम कपिल एवं गजेंद्र सिंह भी बच्चों की सुरक्षा में साथ रहें।