केरल सरकार गोलकीपर पीआर श्रीजेश को देगी 2 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, प्रमोशन की भी घोषणा

जयपुर। टोक्यों ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतकर लाने वाले खिलाडियों के देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकारें इनामों की बौछार कर रहीं हैं। ऐसे में केरल सरकार द्वारा अपने राज्य के खिलाड़ियों को पुस्कार की घोषणा नहीं करने से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व विश्व चैंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज ने भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश के टोक्यो ओलंपिक में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मान्यता नहीं देने के लिए केरल राज्य सरकार की खिंचाई की थी।

इन आलोचनाओं के बाद आखिरकार केरल सरकार ने हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश के लिए 2 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार ने पदोन्नति की भी घोषणा की है। बता दें कि श्रीजेश केरल सरकार में लोक शिक्षा विभाग में उप निदेशक का पद भी संभालते हैं,अब उनको खेल विभाग के संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

केरल में खेल मंत्री वी अब्दुरहिमान ने कैबिनेट बैठक के बाद तिरुवनंतपुरम में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। श्रीजेस के अलावा उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले केरल राज्य के 8 खिलाड़ियों को प्रत्येक को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि टोक्यो ओपलंपिक में साजन प्रकाश, के.टी. इरफ़ान, नूह निर्मल टॉम, एलेक्स एंटनी, एम. जाबिर, एम. श्रीशंकर, अमोज जैकब और मोहम्मद अनस याहिया ने चतुष्कोणीय खेलों में केरल का प्रतिनिधित्व किया।
आपको याद दिला दें कि 41 साल के बाद भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बेल्जियम में सेमीफाइनल मैच हार गई थी लेकिन कांस्य के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराया था।