कायरन पोलार्ड ने बताये विश्व के टॉप 5 टी 20 5 खिलाडी, इस भारतीय का नाम भी शामिल

जयपुर। जैसे —जैसे टी20 विश्व कप नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे क्रिकेट की दूनिया में इसके लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है। विश्व कप के नदीक आने पर आईसीसी इसे और भी दिलचस्प बना रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अपने डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लिंक शेयर किया जिसमें अपनी टॉप टी 20 प्लेयर्स के चुनने को कहा। जिसमें वेस्टइंडीज के T20 कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पांच T20 खिलाड़ियों को चुना, जिन्हें वह किसी और से पहले विश्व T20 कप XI में चुनेंगे। पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के तीन, और भारत और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी को टॉप 5 के लिए चुना है।
वीडियो में पोलार्ड से पूछा गया है कि पहले 5 खिलाड़ी जिन्हें आप विश्व टी 20 कप इलेवन में चुनेंगे, और क्यों?"
तो जबाव ने पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को अपनी पहली पसंद के रूप में घोषित किया। उन्होंने कहा कि गेल दो बार के टी20 विश्व कप विजेता हैं। पोलार्ड ने अपनी पसंद के बारे में कहा, "सबसे पहले, क्रिस्टोफर हेनरी गेल, यूनिवर्स बॉस।
इसके बाद उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजी सुपर स्टार लसिथ मलिंगा को फास्ट बॉलिंग के लिए चुना। पोलार्ड ने सुनील नारायण को अपनी तीसरी पसंद बताया। ​पोलार्ड ने लसिथ मलिंगा को यॉर्कर्स का किंग बताया। वहीं सुनील नरेन को स्पिन का किंग बताया।
पोलार्ड ने विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए एमएस धोनी को अपनी पसंद के रूप में चुना। उन्होंने कहा कि वे महान विचारक, महान फिनिशर बल्लेबाज हैं। वहीं उन्होंने खुद को अपनी पांचवीं पसंद बताया और कहा कि टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड खुद बयां करता है। उन्होंने कहा, 'नंबर पांच, अगर यह मेरी विश्व एकादश टी20 है तो मुझे वहां पहुंचना होगा, मुझे खेलना होगा। मैं पांचवें नंबर पर रहूंगा और जब टी20 क्रिकेट की बात आती है तो मेरा रिकॉर्ड खुद बयां करता है।'